छठे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया

खबर शेयर करें -

पिता को व्हीलचेयर पर बिठाकर मतदान केंद्र पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, राहुल ने मां सोनिया गांधी और प्रियंका ने बेटे- बेटी के साथ किया मतदान
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है। आठ प्रदेशों में सुबह के सात बजे से ही मतदान जारी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। छठे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई राजनीतिक नेताओं ने मतदान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी आज अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने दिल्ली में अपना वोट डाला । मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भी आज मतदान किया। उन्होंने अपने 95 वर्षीय पिता को व्हीलचेयर पर बिठाकर मतदान केंद्र पहुंचे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ दिल्ली में मतदान किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि उन्होंने और उनकी मां ने वोट डालकर लोकतंत्र के उत्सव में योगदान दिया है। राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी अपने बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ लोढ़ी रोड के मतदान केंद्र में मतदान किया। वोट डालने के बाद प्रियंका ने कहा कि उन्हें इंडीया गठबंधन के साथ होने पर गर्व है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार संग मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। केजरीवाल ने लोगों से मतदान करने की अपील की।

See also  निजी दफ्तर से 1-40 लाख की नगदी पार

More News:

निजी दफ्तर से 1-40 लाख की नगदी पार
संदिग्ध परिस्थतियों में फंदे से लटका मिला युवक
ड्यूटी में लापरवाही पर चौकी इंचार्ज और सिपाही निलंबित
फैक्ट्री में आग,लाखों की क्षति
रेलवे स्टेशन के पास प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
पेट्रोल पंप लूटकाण्ड के पांच बदमाश मुठभेड़ में दबोचे, एक को लगी गोली
दो गुटों में फायरिंग से मचा हड़कंप, पांच बच्चे जख्मी
डबल मर्डर का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
दोहरे हत्याकाण्ड के खिलाफ़ सड़कों पर उतरा सिख समाज
जिला न्यायालय में हैल्प डैस्क का हुआ शुभारम्भ
ट्रक में भड़की आग,लाखों का माल राख
8.50 ग्राम स्मैक समेत तस्कर दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता
संदिग्ध हालातों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
जंगल सफारी के लिए रामनगर पहुंचे सुनील शेट्टी
भाई को बचाने के लिए गंग नहर में कूदी दो बहनें, लापता
रूद्रपुर में पिता पुत्र को गोली से उड़ाया
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर 7.59 लाख ठगे
सिपाही ने स्कूल बस चालक का तोड़ा हाथ
गगा में डूबा हरियाणा का युवक