रुद्रपुर के मेयर ने उत्तराखंड में की अभिनव पहल

खबर शेयर करें -

महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाया ठोस कदम
रुद्रपुर(उद संवाददाता)। महिलाओं के उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए वैसे तो सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है, मगर प्रशासन की हीलाहवाली और इच्छा शक्ति के अभाव के चलते यह योजनाएं केवल कागजों तक ही सिमटी नजर आती हैं और इनका लाभ महिलाओं तक बहुत ही कम पहुंच पाता है। मगर रुद्रपुर के मेयर ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम के नए मेयर विकास शर्मा की पहल पर अब निगम अंतर्गत आने वाले 40 वार्डों में ट्रेड लाइसेंस जारी करने का कार्य महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपा गया है। जिससे करीब 150 महिलाओं को रोजगार मिला है। यह कार्य पूर्व में निजी ठेकेदार को दिया जाता था। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि प्रत्येक ट्रेड लाइसेंस बनाने पर नगर निगम महिला समूहों को प्रोत्साहन राशि देगा। इस निर्णय से न केवल महिलाओं को रोजगार मिल रहा है बल्कि उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित होगी। इस योजना के अंतर्गत महिला समूहों को ट्रेड लाइसेंस प्रक्रिया की विधिवत जानकारी दी गई है और उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, नगर निगम ने महिला समूहों को हाउस टैक्स सर्वेक्षण का भी कार्य सौंपा है। वे घर-घर जाकर सही स्थिति का आंकलन कर नगर निगम को वास्तविक जानकारी देंगी। यह पहल नगर प्रशासन को भी अधिक पारदर्शी और जनसहभागिता आधारित बनाने में मदद करेगी। महिला समूहों की सहभागिता से स्थानीय स्तर पर जागरूकता बढ़ेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ भी अधिक सुगमता से जनता तक पहुंचेगा। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मेयर की इस पहल की सराहना की है। यह योजना आने वाले समय में अन्य निकायों के लिए भी एक प्रेरणा बन सकती है।

See also  मंत्रिमण्डल की बैठक में कई अहम फैसले

‘हमारा उद्देश्य महिलाओं को प्रशासनिक कार्यों में भागीदारी देना है ताकि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। महिला समूह अब केवल सहयोगी नहीं, बल्कि निर्णय में भागीदार भी होंगी।’
-विकास शर्मा, रूद्रपुर

See also  पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

मेयर विकास शर्मा की मंशा के अनुरूप नगर निगम के 40 वार्डों में महिला सहायता समूह के सदस्यों का चयन कर लिया गया है और उन्हें बाकायदा ट्रेड लाइसेंस बनाने से संबंधित प्रशिक्षण देते हुए उन्हें इसकी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। मेयर की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
-शिप्रा जोशी पाण्डे, उप नगर आयुक्त

More News:

उत्पीड़न के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में गरजे टेम्पो चालक
भाजपा पार्षद को जान से मारने की धमकी
स्मैक समेत एक तस्कर गिरफ्तार
मंत्रिमण्डल की बैठक में कई अहम फैसले
पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान
केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन से दो की मौत, तीन गंभीर
पटाखा फैक्ट्री में भड़की आग, एक की मौत,दस घायल
रूद्रपुर में कई अवैध निर्माण ध्वस्त
श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा,14 घायल
रिलीव नहीं हुए सीएमएस,लोहाघाट हो चुका है तबादला
रन फॉर योगा में सैकड़ों युवाओं ने लगाई दौड़
सड़क हादसे में कार चालक की मौत तीन गंभीर
आग लगने से झोपड़ी खाक
पत्नी की हत्या कर पति ने खुद भी किया सुसाईड
संदिग्ध हालातों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
खेत में गिरा मोटर पैराग्लाइडर, बाल बाल बचे दो लोग
लाईनमैन की मौत के मामले में दो कर्मियों की सेवाएं समाप्त
टीएमयू इंजीनियरिंग स्टुडेंट्स ने जाना डीप लर्निंग का महत्व
रूद्रपुर औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन 18 जून से
ओमेक्स रिवेरा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सौंपा त्यागपत्र