मशहूर ज्योतिषाचार्य अशोक राही का निधन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी(दर्पण संवाददाता)। मशहूर ज्योतिषाचार्य अशोक राही का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से कुमांऊ भर में शोक की लहर दौड़ गयी। 65 वर्षीय अशोक राही लम्बे समय से हल्द्वानी में रहते थे। उनकी ज्योतिष पर अच्छी पकड़ थी। आज प्रातः छह बजे हृदयाघात से उनका निधन हो गया। उनके निधन से परिवारजनों में हड़कम्प मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। निधन का समाचार मिलते ही उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर परिवारजनों को ढांढस बंधाया। दिवंगत अशोक राही उच्च कोटि के ज्योतिषाचार्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी थे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में वह हमेशा अग्रणी रहते थे। वे हल्द्वानी में मयूर होटल के नाम से प्रतिष्ठान भी चलाते थे। अशोक राही अपने पीछे दो पुत्र गौरव और सौरभ के अलावा दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। दिवंगत अशोक राही का कल चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा।

See also  रुद्रपुर सिटी क्लब संचालक मंडल का चुनाव 22 को

More News:

रूद्रपुर औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन 18 जून से
ओमेक्स रिवेरा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सौंपा त्यागपत्र
रुद्रपुर सिटी क्लब संचालक मंडल का चुनाव 22 को
जमीनी विवाद में कांग्रेस नेता समेत आठ पर मुकदमा
फौजी ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज
शराब की दुकान के सेल्समैन का शव मिलने से सनसनी
पोल में चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहे लाईनमैन की करेंट से मौत
धामी के आदेश से गदगद हुए व्यवसायी,फायर एनओसी लेना हुआ आसान
राज्य में योग और वेलनेस की अपार संभवानाएंः सीएम
धामी ने पूर्ण किया ट्रांजिट कैम्प की जनता से किया वादा
स्थापना दिवस पर कैंची धााम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
हेलीकॉप्टर हादसाः उत्तरांचल दर्पण ने पहले ही किया था आगाह
हेलीकॉप्टर हादसों पर सीएम धामी हुए सख्त
टीएमयू के प्रो. अनुराग वर्मा की झोली में गैस्ट्रोरिटेंटिव फॉर्मूलेशन पर इंडियन पेटेंट
केदारनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश,कैप्टन सहित सात की मौत
भांजी से रेप का आरोपी कलयुगी मामा गिरफ्तार
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी करोड़ों की पंपिंग पेयजल योजना
कानून के शिकंजे में फिर फंसा उद्यमी अनूप अग्रवाल
419 जांबाज बने सेना के अफसर : श्रीलंका के सेना प्रमुख ने ली परेड की सलामी
स्मैक के साथ पुड़िया बनाकर बेच रही दो महिलाएं समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार