जोनल ऑफिस के रूप में जनता को मिला नगर निगम का विकल्प

खबर शेयर करें -

आवास विकास में खुला दूसरा जोनल कार्यालय,रोस्टरानुसार मेयर और एमएनए भी सुनेंगे समस्याएं

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। धामी सरकार जनता के द्वार को चरितार्थ करते हुये महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार को आवास विकास में नगर निगम के दूसरे जोनल कार्यालय का विधिवत उदघाटन किया। केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ सहित जनता को अब नगर निगम से सम्बंधित कार्यों के लिए नगर निगम नहीं आना पड़ेगा। जोनल कार्यालय में नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहते हुये जनता की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही उन्हे सभी सुविधायें प्रदान करेंगे। यही नही नगर निगम के एमएनए, एसएनए और मेयर भी रोस्टर के अनुसार वहां मौजूद रहा करेंगे। शहर में दो और जोनल कार्यालय जनता को समर्पित किये जायेंगे। जोनल कार्यालय के शुभारम्भ के मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम का यह दूसरा जोनल कार्यालय है। जल्द ही दो और कार्यालय खोले जाने हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम से सम्बंधित सभी काम जोनल कार्यालय में किये जायेंगे। इसके लिए जोनल कार्यालय में कर्मचारियों की परमानेंट ड्यूटी लगा दी गयी है। जिन कामों के लिए लोगों को नगर निगम जाना पड़ता था उन्हें अब नगर निगम नहीं जाना पड़ेगा। जोनल कार्यालय में सीएससी सेंटर भी शुरू किया गया है। सरकार की जो भी योजनाए हैं उनका लाभ भी जोनल कार्यालय के माध्यम से दिलाया जायेगा। शीघ्र ही जोनल कार्यालय में आधार कार्ड सेंटर भी खोला जायेगा। जिसके बाद लोगों को आधार कार्ड से सम्बंधित काम कराने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही जोनल कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं भी दी जायेंगी। इसके अलावा मेडिकल कालेज के प्राचार्य से बात हो चुकी है। मेडिकल कालेज की टीम यहां पर लोगों को निःशुल्क चेक अप और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा देगी। महापौर ने कहा कि जोनल कार्यालय बहुआयामी कार्यालय होगा। जोनल कार्यालय की सुविधा देने वाला रूद्रपुर नगर निगम उत्तराखण्ड का पहला नगर निगम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्ग दर्शन और उनकी सोच के अनुरूप ही जोनल कार्यालय की सुविधा जनता के लिए शुरू की गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में शहर को विकास की नई उंचाईयों तक जाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि शहर में जो भी लोग वास्तव में योजनाओं के लिए पात्र हैं उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना नगर निगम की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शहर में तमाम ऐसे लोग हैं जो सम्पन्न परिवारों के हैं, लेकिन गरीबी रेखा से नीचे का कार्ड लेकर योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे लोगों का सवे किया जा रहा है, अपात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्त किये जायेंगे और जो वास्तव में पात्र हैं उन्हें राशन कार्ड देकर योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस की नीति को नगर निगम में पूरी तरह लागू किया जा रहा है। नगर निगम ने सख्त फैसला लेते हुए ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम किया है जो सड़क पर ठेलियां लगाकर गरीब ठेली वालों से हजारों रूपये किराया वसूल रहे थे। नगर निगम ठेली वालों को दुकानदार बनाने जा रहा है। जिससे उनमें उम्मीद की नई किरण जगी है। महापौर ने कहा कि तीन महीनों में ट्रिपल इंजन की सरकार ने शहर में विकास के नये आयाम स्थपित किये है। चुनाव से पहले जो घोषणाएं की थी उन्हें एक एक करके धरातल पर उतारने का काम लगातार किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि जनता ने समय सेवा के लिए दिया है उसे बर्बाद नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गलत काम करेंगे नहीं और न ही किसी को करने देंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सीनियर सिटीजन की एक टीम बनायी जायेगी और शहर के विकास के लिए उनके अनुभवों का लाभ भी लिया जायेगा। महापौर ने कहा कि सभी मिल जुलकर प्रयास करेंगे तो नगर निगम रूद्रपुर उत्तराखण्ड का नंबर वन नगर निगम बनेगा। कार्यक्रम में नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, सहायक नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, राधेश शर्मा, एलएम उप्रेती, धीरेन्द्र मिश्रा, पार्षद सौरभ बेहड़, राकेश सिंह, हरजीत राठी आदि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

See also  मासूम से दुष्कर्म की कोशिश,अस्पताल में भर्ती

तीन माह में दिखने लगा बदलाव,चुनावी वायदों पर शुरू हुआ अमल
रूद्रपुर। महापौर ने कहा कि उनके कार्यकाल को अभी महज तीन माह हुए हैं। इन तीन माह में उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की टीम के साथ शहर के विकास के लिए दिन रात काम किया है। तीन महीनों के अंदर वेंडिग जोन सुचारू हो चुका है। दशकों से बदहाल गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए पांच करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसमें सुबह शाम वॉक के लिए सिंथेटिक ट्रैक के साथ बच्चों के खेल कूद के लिए भी जरूरी इंतजाम किये जा रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद शुरू हो चुकी है। बाजार को ठेलीमुक्त और फुटपाथों को खाली कराया जा रहा है, यह नगर निगम का ऐतिहासिक कदम है। जल्द ही वार्डों में विकास कार्य शुरू होने जा रहे हैं। दोनों सब्जी मण्डियों को वेंडिंग जोन की तर्ज पर विकसित करने की कवायद भी शुरू हो चुकी है। नगर निगम ने पूरी पारदर्शिता के साथ व्यापारियों को वेंडिंग जोन में दुकानों का आवंटन किया है। शहर में जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए 710 करोड़ की डीपीआर तैयार की गयी है। ट्रांजिट कैम्प में भी पार्क विकसित करने के साथ ही विकास की कई योजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी है। साथ ही शहर में कुछ नये वेंडिंग जोन भी बनाये जा रहे हैं। महापौर ने कहा कि नगर निगम के केवल सड़क नाली बनाने तक ही सीमित नहीं रहेगा। धामी सरकार की विकास योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए नगर निगम कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

See also  आईपीएल अनिश्चित काल के लिए स्थगित

 

More News:

बस्ती में शराब की दुकान खोलने पर फूटा गुस्सा
मासूम से दुष्कर्म की कोशिश,अस्पताल में भर्ती
महिला उत्पीड़न के खिलाफ भाकपा माले ने किया प्रदर्शन
पाक महिला के पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
आईपीएल अनिश्चित काल के लिए स्थगित
आदित्य चौक पर केंटर, डम्पर व टेम्पो भिड़े
51 ग्राम हेराईन सहित दो तस्कर दबोचे
ड्यूटी में लापरवाही की तो निलंबन को रहें तैयारः आईजी
सड़क हादसे में युवक की मौत
होटल में बंधक बनाकर लूटने के मामले में एक गिरफ्तार
सिडकुलकर्मी की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज
टेंडर कमेटी से मेयर और पालिकाध्यक्षों को हटाने का निर्णय वापस
संदिग्ध हालातों में घर में फंदे से लटका मिला मजदूर
हेलिकॉप्टर हादसे में छह की मौत,एक गंभीर
सर्जिकल स्ट्राईक के बाद देहरादून में पुलिस अलर्ट
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मनाया जश्न
पाकिस्तानी सेना ने निर्दाेष ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, दस की मौत
सटीक रणनीति के साथ चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर
सर्जिकल स्ट्राईक में मसूद अजहर का पूरा कुनबा खत्म
पाकिस्तान को गोली का जवाब मिसाईल से