संदिग्ध हालातों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला पेंटर का शव

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। आज प्रातः गदरपुर के वार्ड 2 में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेंटर का शव घर के आगे स्थित पेड़ पर फांसी पर लटका पाया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार वार्ड 2 गदरपुर निवासी 28 वर्षीय शुभम पुत्र दयानन्द समय समय पर पेंटिंग, हलवाई और मोटर मैकेनिक का काम करता था। साथ ही नशा भी करता था जिस कारण परिजनों ने उसे घर से अलग कर दिया था। बताया जाता है कि गत रात्रि वह घर से निकला था। आज प्रातः वार्ड के लोगों ने पेड़ पर एक युवक को फांसी पर लटका देखा तो वहां भीड़ उमड़ गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पेड़ से फांसी से उतार कर अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान शुभम के रूप में की गई। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बजाया जाता है कि मृतक शुभम के परिजनों ने उसके नशे की आदत से तंग आकर घर से निकाल दिया था। साथ वह गैर महिला के साथ रह रहा था। जिस कारण उसका घर में विवाद चलता रहता था।

See also  हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का सीएम ने लिया फ़ीडबैक

More News:

हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का सीएम ने लिया फ़ीडबैक
नशे के कैप्सूलों की खेप के साथ एक दबोचा
राशन डीलरों ने ई पॉश मशीन का किया विरोध
वरिष्ठ अधिवक्ता डी के शर्मा बने बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सह अध्यक्ष
लड़की को तमंचे की नोक पर ले जाने की झूठी सूचना देना महंगा
नशे में धुत पर्यटक ने होटल में काटा हंगामा
पिस्टल और कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार
स्टेडियम का नाम बदलने पर सरकार का पुतला फूंका
एलआईयू इंसपेक्टर का हुआ तबादला
मैक्स वाहन खाई में गिरने से दंपत्ति गंभीर
घायल युवक के लिए देवदूत बनी सीपीयू
विवाहिता की मौत के मामले में ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज
सड़क किनारे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
दो बाईकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल
तीस लाख की मशीनरी को चोरी से बेच दिया
जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में सुनी समस्याएं
कार में 47 किलो गांजा ले जाते दो गिरफ्तार
नशे के इंजेक्शनों सहित दो तस्कर दबोचे
कलेक्ट्रेट में गरजी भोजन माताएं
दुष्कर्म पीड़िता से घर में घुसकर मारपीट,केस वापस लेने की धमकी