विवाहिता की मौत के मामले में ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर । लगभग एक माह पूर्व ग्राम भूरारानी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत के मामले में मृतका के भाई ने उसके ससुरालियों पर तीन लाख रूपये और दहेज की मांग पूरी न होने पर बहन की मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। दर्ज रपट में दीपक कुमार पुत्र देवेन्द्र साहनी निवासी वार्ड 32 भूरारानी ने कहा है कि उसकी बहन निशा का विवाह गोविन्द साहनी पुत्र नथुनी साहनी निवासी वार्ड 32 भूरारानी के साथ 8 जुलाई 2022 को हुआ था। विवाह में हैसियत से अधिक कर्ज लेकर करीब 6 लाख रूपये से अधिक का खर्च किया गया था। परन्तु विवाह के कुछ समय बाद से ही पति गोविन्द साहनी,ससुर नथुनी साहनी, सास गीता देवी व जितेंद्र साहनी व उसके परिवार वाले बहन निशा को कम दहेज लाने का ताना देते हुये उसका शारीरिक एवं मानसिक उत्पीडन करने लगे तथा उसके साथ आये दिन गाली-गलौच व मारपीट करते थे तथा कहते थे कि तू हमें अपने परिवार वालो से 3 लाख रूपये लाकर दे, वर्ना तू इस घर में सुखचौन से नहीं रहेगी। आरोप है पूर्व में कई बार उक्त गोविन्द साहनी, नथुनी साहनी, गीता देवी व जितेन्द्र साहनी द्वारा निशा को मारपीट कर उसका दहेज उत्पीडन करते हुये घर से निकाल दिया जाता था। इसी बीच बहन निशा ने एक पुत्री नित्या को जन्म दिया। जिसका सारा खर्चा हम परिवार वालो ने वहन किया। पुत्री पैदा होने के बाद उक्त गोविन्द साहनी, नथुनी साहनी, गीता देवी व जितेन्द्र द्वारा बहन निशा के साथ इतना अधिक अत्याचार किया गया कि वह उनके उत्पीडन से काफी त्रस्त हो गयी। 27 अप्रैल को सांय गोविन्द साहनी ने उसके छोटे भाई मनोज के मोबाईल पर फोन कर सूचना दी कि निशा की तबीयत काफी खराब है तुम लोग आकर देख लो। दीपक का कहना है वह माता पिता व छोटा भाई मनोज के साथ बहन निशा के घर पर पहुँचे तो देखा कि बहन निशा को नीचे लिटा रखा है जिसके शरीर में काफी चोटों चोटों के निशान है तथा उसके गले में भी निशान है। ससुरालियों का कहना था कि इसने फन्दा लगा लिया हैं। उक्त लोग जबरन निशा की लाश को भूरारानी शमशान घाट ले जाकर संस्कार करने लगे। तब उसने पुलिस हैल्प लाईन 112 पर कॉल कर उक्त घटना की सूचना दी । दीपक का आरोप है कि उसे पूर्ण शक है कि उसकी बहन निशा के साथ उक्त गोविन्द साहनी, नथुनी साहनी, गीता देवी व जितेन्द्र साहनी द्वारा दहेज के लिये मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  नशे में धुत पर्यटक ने होटल में काटा हंगामा

More News:

हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का सीएम ने लिया फ़ीडबैक
नशे के कैप्सूलों की खेप के साथ एक दबोचा
राशन डीलरों ने ई पॉश मशीन का किया विरोध
वरिष्ठ अधिवक्ता डी के शर्मा बने बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सह अध्यक्ष
लड़की को तमंचे की नोक पर ले जाने की झूठी सूचना देना महंगा
नशे में धुत पर्यटक ने होटल में काटा हंगामा
पिस्टल और कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार
स्टेडियम का नाम बदलने पर सरकार का पुतला फूंका
एलआईयू इंसपेक्टर का हुआ तबादला
मैक्स वाहन खाई में गिरने से दंपत्ति गंभीर
घायल युवक के लिए देवदूत बनी सीपीयू
सड़क किनारे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
दो बाईकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल
तीस लाख की मशीनरी को चोरी से बेच दिया
जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में सुनी समस्याएं
कार में 47 किलो गांजा ले जाते दो गिरफ्तार
नशे के इंजेक्शनों सहित दो तस्कर दबोचे
कलेक्ट्रेट में गरजी भोजन माताएं
दुष्कर्म पीड़िता से घर में घुसकर मारपीट,केस वापस लेने की धमकी
संदिग्ध हालातों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला पेंटर का शव