विधायक शिव अरोरा के खिलाफ भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

सितारगंज(उद संवाददाता)। रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की मांग को लेकर भीम आर्मी एवं आजाद पार्टी के कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पर जमकर गरजे। उन्होंने आरोप लगाया कि भीम आर्मी एवं आजाद पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने सत्येंद्र कुमार की पुलिस सुरक्षा की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा पर धार्मिक निर्माण को लेकर समुदाय पर की गई अशोभनीय टिप्पणी का आजाद पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने विरोध किया था। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विरोध के बाद सत्येंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होने से भीम आर्मी एवं आजाद पार्टी कार्यकर्ता और मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने अशोभनीय टिप्पणी करने वाले विधायक शिव अरोड़ा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है। विरोध करने वालों में राजा, विशाल सिंह, हरिचंद, विजय, राजन कुमार, आकाश, अभिनव, जितेंद्र आदि मौजूद थे।

See also  गढ़ा धन निकालने का झांसा देकर महिला से रेप, लाखों ठगे

 

More News:

गढ़ा धन निकालने का झांसा देकर महिला से रेप, लाखों ठगे
हादसे में दो युवकों की मौत,एक गंभीर
उत्तराखण्ड की भाषाओं के संरक्षण के लिए बनेगा डिजिटल संग्रहालय
कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं विधायक पाण्डेः चुघ
विधायक शिव अरोरा के खिलाफ़ जहर उगलने वाले वाले भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज
गांधी पार्क के पास स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार
टीडीसी घोटालाः सत्ता और विपक्ष के नेताओं को मिला करोड़ों का मालः ठुकराल
पोकलैण्ड से कुचलकर युवक की हत्या
बस और कार की भिड़ंत में कई लोग घायल
घर से लाखों के जेवर व नगदी उड़ाई
पिकप पलटने से दो की मौत,एक गंभीर
धार्मिक विरासतों को संरक्षित करने के लिए सरकार प्रतिबद्धः धामी
अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व
दीपक बाली दे सकते हैं इस्तीफा!
स्कूल में गुलदार घुसने से मचा हड़कम्प
पुलिस के शिकंजे में फंसी हनी ट्रैप की मास्टरमाइंड
दिनदहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या
262 किलो गोमांस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
सड़क निर्माण नहीं होने पर लोनिवि कार्यालय में धरना
मायके से पत्नी नहीं लौटी तो फांसी लगाकर दी जान